Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पौधों को बचाने पर वन पोषक को मिलेंगे 18624 रुपये

परवेज अख्तर/सिवान :- सरकारी या निजी भूमि पर पौधे जीवित रखने वाले वन पोषकों को 18 हजार 624 रुपये मिलेंगे. निजी भूमि पर दो सौ पौधे पर एक वन पोषक रहेंगे, जबकि सरकारी भूमि पर दो सौ पौधे पर दो वन पोषक देखभाल करने के लिए रहेंगे. यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक वन पोषक को 194 रुपये की दर से मजदूरी 96 दिनों की दी जाएगी. उन्होंने बताया कि निजी एवं सरकारी भूमि पर कम से कम प्रत्येक पंचायत में एक हजार पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है. अगर इच्छुक लोग चाहें तो एक हजार से अधिक भी पौधे लगा सकते हैं. इसके लिए सरकारी या गैर सरकारी भूमि की जानकारी देनी होगी.

जानकारी मिलने के बाद वन विभाग पौधे देंगे. उन्होंने बताया कि पौधे से होने वाले फायदों से लोगों को कर्मियों द्वारा जागरूक किया जा रहा है. सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं में एक जन जीवन हरियाली के लिए जरूरी है. उन्होंने बताया कि प्रखंड की 17 पंचायतों में 17 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. एक जुलाई से दारौंदा की 17 पंचायतों में 17 हजार पौधे लगाए जाएंगे. उन्होंने जल जीवन हरियाली योजना के तहत तालाब किनारे, पईन किनारे, सड़क किनारे, किसानों के निजी भूमि पर या इच्छुक लोग भी पौधे लगा सकते हैं. इस कार्य में भी प्रवासी कामगारों की अहम भूमिका रहेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026