सिवान में 12 घंटे में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

  • गुठनी में बाइक लूट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडे से चालक को मार डाला
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा में बटाइदार पर चोरी का आरोप लगा की गई पिटाई

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के गुठनी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहाें पर बुधवार की देर रात से गुरुवार की सुबह दो व्यक्तियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा टोला फतुलही निवासी अलाउद्दीन अंसारी तथा गुठनी थाना क्षेत्र के बकुलारी निवासी कृष्णमुरारी प्रसाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पहली घटना के संबंध में बताया जाता है कि बकुलारी निवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद बुधवार की रात बलुआ पंचायत के मुखिया के यहां शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी।

इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लूट कर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा टोला फतुलही गांव में सरसों के फसल की चोरी का आरोप लगाते हुए गांव के ही रघुनाथ चौधरी व उनके स्वजनों ने बटाइदार अलाउद्दीन अंसारी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने सिवान-पचलखी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। घटना के बाद आरोपित रघुनाथ चौधरी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, मुफस्सिल प्रभाग के निरीक्षक जयप्रकाश पड़ित,सदर अंचलाधिकारी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, धनौती ओपी प्रभारी अजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आक्राेशितों को शांत कराया। दोनों घटनाओं में खबर प्रेषण तक किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024