छपरा

छपरा जंक्शन पर 19 लाख 50 हजार के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, लावारिस हालत में 14 किलो गांजा जब्त

पंकज कुमार सिंह/छपरा :
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन से एसी कोच संख्या A1 से 19 लाख 50 हजार चार सौ रुपए के साथ दो व्यक्तियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसी कोच से लावारिस हालत में 14 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में मधुबनी जिले के परिहारपुर निवासी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। रेल पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी ट्रेनों में जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा सभी रेल थाने की पुलिस भी जांच कर रही है। छपरा जंक्शन पर जांच के दौरान रेलवे पुलिस को यह सफलता मिली।

बरामद कैश के बारे में गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों ने रेल पुलिस को बताया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के व्यवसाई हैं और दिल्ली से सामान लाने के लिए जा रहे थे, हालांकि उनके पास कैश और सामान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर हेमंत कुमार के अलावा इंस्पेक्टर के के सिंह, छपरा रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार साहू और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों में सौरव कुमार झा तथा वरुण कांत सत्यम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, किसके साथ गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जबकि लावारिस हालत में गांजा की बरामदगी के मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और इस मामले में फरार गांजा के तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026