Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के रघुनाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार व कारतूस सहित एक को किया गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव स्थित एक घर में शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर घर में छुपाकर रखे चार अवैध हथियार व कारतूस को बरामद कर लिया। एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में एसपी अभिनव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नरहन गांव निवासी काशीनाथ सिंह के घर में अवैध हथियार छुपाकर रखने की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष रघुनाथपुर मनोज कुमार प्रभाकर द्वारा थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ एक टीम बनाकर संध्या काशीनाथ सिंह के घर पर छापेमारी की गई।तलाशी के क्रम में घर के कमरा में छिपाकर रखी गयी तीन दोनाली बंदूक, एक देसी कट्टा व छह कारतूस को बरामद किया गया।

मामले में रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार रंजीत सिंह ने बरामद एक दोनाली बंदूक को अपने पिता काशीनाथ सिंह का लाइसेंसी हथियार बताया, लेकिन उसके और परिवार के किसी सदस्य द्वारा हथियार का लाइसेंस नहीं प्रस्तुत किया गया। काशीनाथ सिंह घर में मौजूद नहीं थे। एसपी ने बताया कि इतनी संख्या में हथियार कैसे और कहां से लाया गया। इस घटना में और किसकी संलिप्तता है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर, पुअनि उपेंद्र सिंह, पुसअनि विनोद कुमार सिंह, पुसअनि संजय कुमार सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024