सिवान: तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को रौंदा, एक की मौत, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा बाज़ार पर शनिवार की देर रात्रि एक तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को रौंद दिया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि खाना खाने के बाद लोग टहल रहे थे. तभी बाजार के समीप लकड़ी की तरफ से सीवान जा रही तेज रफ्तार बस ने ओरमा गांव के ही दो लोगों को रौंद दिया. जिसमें गोरख साह की मौत हो गई. जबकि संतोष साह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बस चालक बस को लेकर भागने लगा. लेकिन ग्रामीणों ने बस को खेदेड़ कर पकड़ लिया.

इधर मौत के बाद ग्रामीणों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा हैं. इधर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और बस को थाने लेकर चली गयी. मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर चालक की गिरफ्तारी मे जुटी हुई हैं. पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के बाद परिजन थाने में आवेदन नहीं दिए हैं. मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है कि घटना के बाद अब तक पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026