परवेज अख्तर/सिवान: लॉकडाउन के दौरान भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देना नहीं छोड़ा. नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक के समीप लॉकडाउन के कारण बंद पड़े फुल दुकान में चोरों ने दुकान में रखे 1.25 लाख रुपेय नगद, एक लैपटॉप सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली. सीवान फुल भंडार के मालिक जुगुल ने बताया कि सरकार का आदेश का पालन करते हुए हम लोगों ने अपने-अपने दुकानों को बंद कर दिया हैं. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिली कि दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
जब दुकान पर आए तो देखा कि दुकान में रखा सारा सामान बिखरा हुआ है. अंदर जाकर देखे तो दुकान से सवा लाख रुपया व एक लैपटॉप सहित अन्य सामान की चोरी चोर द्वारा कर ली गई है. वहीं चोरी की घटना पूरे सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. उन्होंने यह भी बताया कि नगद रुपया महाजन को देने के लिए दुकान में रखा था. वहीं देर शाम तक दुकानदार द्वारा नगर थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था. बता दें कि लॉकडाउन में दिन-रात सड़कों पर पुलिस की गश्त रहा रही है. ऐसे में चोरी जैसी घटना होना एक बड़ी बात है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…