परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल के डेडिकेडेड कोविड केयर हेल्थ सेंटर में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत रविवार को हो गई. एक बार फिर अनुमंडलीय अस्पताल चर्चा में आ गया. पिछले बीस दिनों में अनुमंडलीय में भर्ती, रेफर व बाहरी मरीजों को मिलाकर लगभग 73 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बताया कि रविवार को डीसीएचसी वार्ड में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है. मौत के बाद परिजनों के मातमी चीत्कार से अस्पताल में कोहराम मच गया.
अस्पताल इंचार्ज महताब अनवर व प्रबंधक देवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है. मृतकों में सारण जिले के कटोखर गांव के 67 वर्षीय मोजाहिद हुसैन व दो अन्य शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों में रेफर व बाहरी मरीज शामिल हैं. डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. लेकिन परिजन नहीं ले गए. जबकि मरीजों कि वेंटिलेटर की आवश्यकता थी. मृतकों के शव में पीपीई किट में परिजनों को सौंपा गया. अंतिम संस्कार व दफनाने को ले परिजनों को आवश्यकता के अनुसार पीपीई किट दिया गया. अंतिम संस्कार में कोरोना गाइडलाइन के बारे में बताया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…