कोरोना कहर: नौतन में ऑक्सीजन लेवल कम होने से महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खलवां गांव में ऑक्सीजन लेवल कम होने से एक महिला की मौत हो गई. इसके पूर्व, प्रखंड क्षेत्र में ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि खलवां में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक महिला के ऑक्सीजन लेवल कम होने से मरने की पुष्टि हुई. मृत महिला पारस भगत की पत्नी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से गांव में लगभग पचास से ज्यादे लोग बीमार हैं. लेकिन कोई भी व्यक्ति या महिला डर के मारे जांच कराने नहीं जा रहे हैं.

पारस भगत की पत्नी भी कई दिनों से बीमार थी. लेकिन रविवार की सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई और उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिजन अफरा-तफरी में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मैरवां ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल सीवान के लिए रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई. वहीं चिकित्सकों ने मृत महिला के शव को पॉलीथिन में पैक कर बिना खोले वैसे ही अंतिम संस्कार करने का निर्देश दे दिया. चिकित्सकों की ऐसी बात सुनते ही कुछ परिजन किनारा करने लगे. मौत से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024