परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिधवल मोड़ के समीप से पुलिस ने शराब संग दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक डीएल नंबर सफारी गाड़ी से शराब की खेप आ रही है. तभी सिधवल मोड़ के समीप जांच अभियान चलाया जा रहा था.
जांच अभियान के दौरान एक डीएल नंबर की सफारी वाहन आती दिखी. शक के आधार पर वाहन को रोका गया जिसके बाद तलाशी के दौरान वाहन से बिस कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई.वहीं वाहन चालक और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया.दोनों की पहचान जामो थाना क्षेत्र के योगापुर कोठी निवासी उत्तम कुमार शर्मा और राकेश कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में की गई. जिसे जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…