परवेज अख्तर/सिवान:
राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के अपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए जेल के अंदर गठित विशेष अदालत में कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई. विशेष अदालत के विशेष सेशन न्यायाधीश एके झा की अदालत में तीन मामलों की सुनवाई हुई. दरोगा प्रसाद राय कालेज परिसर में पुलिस पदाधिकारियों पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में अभियोजन एवं बचाव पक्ष ने अपना अपना पक्ष प्रस्तुत किया.
अदालत ने मामले में सुनवाई हेतु दिशा निर्देश देते हुए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया. दो अन्य रिवीजन मामलों में आंशिक सुनवाई हुई. उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आर एस पांडे की अदालत में थाने पर आगजनी से जुड़े मामले में अभियुक्त समन निर्गत किया गया. गलत शपथ पत्र दायर करने से जुड़े मामले में भी संक्षिप्त सुनवाई की गई. अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद मौजूद थे, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबिन उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…