Tarwara Hindi News

तरवारा के चांचोपाली के तालाब में नहाने के क्रम में दो छात्र डूबे, एक की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चांचोपाली गांव में रविवार को तालाब में स्नान करने के दौरान दो छात्र डूब गए। डूबे बच्चों को ग्रामीणों ने किसी तरह प्रयास कर तालाब से बाहर निकाला और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दूसरा बच्चा इलाजरत था। मृत छात्र जलालपुर निवासी मनोज बैठा उर्फ करीमन बैठा का पुत्र आशीष कुमार उर्फ क्रांति है, जबकि घायल की पहचान संतोष बैठा के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि आशीष कुमार उर्फ क्रांति तथा सचिन कुमार दोनों दोस्त थे। वे दोनों रविवार को चांचोपाली गांव स्थित तालाब में स्नान करने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में जाने के दौरान दोनों डूब गए। किसी ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को तालाब से निकाला गया और तरवारा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने आशीष कुमार उर्फ क्रांति को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोष बैठा का पुत्र सचिन का इलाज चल रहा है।

आाशीष की मौत से स्वजनों में मचा कोहराम 

तालाब में डूबने से हुई आशीष की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां, भाई व अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे। स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था। वह तरवारा बाजार स्थित आइडियल हाई स्कूल में वर्ग 8 का छात्र था, जबकि घायल सचिन मध्य विद्यालय माधोपुर में वर्ग 8 में पढ़ता है। आशीष तथा सचिन दोनों दोस्त थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026