सीवान के जियाएं गांव में ताला तोड़ने वाले दो चोर गिरफ्तार, हथौरी एवं पेचकस बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियाएं गांव स्थित छड़कू बाबा स्थान के समीप से शुक्रवार की देर शाम गश्त दल की पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ताला तोड़ने वाला लोहे का रड, पेचकस हथौरी भी बरामद किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गश्त दल की टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान छडकू बाबा स्थान के समीप दो युवक बैठे हुए थे।

जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल के मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि रात के समय दुकान या घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। जिस दुकान का ताला तोड़ने में परेशानी होती है उसमें इसी औजार के सहारे उस ताला को तोड़ा जाता है। गिरफ्तार लखराव पुलिस लाइन निवासी सोनू माझी व जियाय निवासी संजय राजभर के रूप में हुआ है। दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024