परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव में सोमवार की संध्या दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।इस मामले में कांधपाकड़ निवासी रवींद्र तिवारी ने सोमवार की देर संध्या आवेदन देकर कहा है कि गांव के राजेश गोड़ एवं दिनेश गोड़ विवादित जमीन पर बांस गाड़ रहे थे। जब मैं बोला कि जमीन का मामला हाई कोर्ट में चल रहा है, बांस गाड़ने से मना किया तो वे लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।बीच बचाव करने आई पत्नी नंदा देवी, पुत्र अभिषेक तिवारी को मारपीट कर घायल कर दिया तथा मेरी पत्नी के गले से सोने का चेन जिसकी कीमत 18 हजार है छीन लिया। इस संबंध में बुधवार को आसाव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…