परवेज अख्तर/सिवान : दारौंदा-महाराजगंज रेलखंड पर दारौंदा रेलवे आउटर पुल के समीप एक महिला की मौत बुधवार को महाराजगंज-दारौंदा रेलखंड पर चलने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आने से हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी निवासी सभापति साह की पत्नी सुगांती देवी (45) का मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के चलते इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इसकी दो दिन पूर्व गोरखपुर से इलाज कराकर लौटे थे। वह घर से अचानक फिर लापता हो गई। परिवार वाले खोजबीन करने लगे। इसी क्रम में जब दारौंदा रेलवे जंक्शन पहुंचे तो परिजनों को सूचना मिली कि बुधवार को सवारी गाड़ी से एक महिला कट गई है। जब परिजन घटनास्थल पहुंचे तो शव की पहचान किए। सूचना मिलते ही छपरा जीआरपी घटना की जांच की तथा शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…