परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से दो युवतियां लापता हो गई हैं। इसमें एक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में जिक्र किया है कि उसकी पुत्री विगत वर्ष इंटर की परीक्षा में फेल हो गई थी। पुनः पूरक परीक्षा देने के लिए 24 अप्रैल को घर से बताकर गई थी। देर शाम तक जब नहीं लौटी तब अनहोनी की आशंका हुई और अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। वहीं दूसरी लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उसकी पुत्री 19 अप्रैल की संध्या करीब 7 बजे शौच करने गई थी। घात लगाकर बैठे गांव के ही सत्येंद्र कुमार राम ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया। जब उसके घरवालों से इसकी शिकायत की गई तो उसके परिजनों ने भी मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट किए। उसने इस मामले में सत्येंद्र कुमार राम, भीखम राम, देवंती देवी, पप्पू कुमार, पूजा देवी और किरण देवी को आरोपित किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026