Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा बाजार में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

  • बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने तरवारा बाजार में दिखाई कमाल
  • गिरफ्तार युवकों में अंकित व अमन है शामिल

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित गंडक स्कूल के समीप पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए युवक इसी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के अंकित कुमार तथा तरवारा चौधरी पट्टी के अमन कुमार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंडक हाई स्कूल में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के दो गुट में किसी बात को लेकर 2 दिनों से विवाद चलते आ रहा था कि इसी बात को लेकर एक पक्ष के युवक ने शुक्रवार की अहले सुबह देसी हथियार लेकर विद्यालय परिसर में आ धमके तथा फायरिंग कर डाली।जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

इसी बीच बसंतपुर के तरफ से  बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार किसी काम से सीवान जा रहे थे की तभी फायरिंग करने वाले युवक पर उनकी नजर पड़ी तो वे तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिए।दोनों युवकों को पकड़ने के बाद बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया।उधर जी.बी. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के दोनों पक्ष से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।जिस कारण वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में स्थानीय थाने के एक कर्मी के बयान पर मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है।जिसमें दो नामजद व अन्य को आरोपित किया गया है।प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस मामले की गहराई पूर्वक अनुसंधान कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026