सिवान के दो युवक की नागपुर में नदी में डूबने से मौत, शोक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के दो युवकों की महाराष्ट्र के नागपुर में स्नान करने के दौरान मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान खानपुर निवासी सुरेश साह के पुत्र श्रवण कुमार तथा जीबी नगर थाना के सिसवा निवासी लालबाबू साह के पुत्र संजय कुमार साह के रूप में हुई।बताया जाता है कि खानपुर के श्रवण कुमार, अमित कुमार, जीबी नगर के सिसवा निवासी संजय कुमार साह, सिवान के शैलेंद्र कुमार, चैनपुर ओपी के शेषनाथ कुमार नागपुर में हरि कृष्णा कोयला माइंस गैरेज कंपनी में गाड़ी बनाने का काम सीखते थे।

वे सभी रविवार को नदी में स्नान करने गए थे तभी श्रवण कुमार एवं संजय कुमार साह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। गोताखोरों के माध्यम से उनका शव सोमवार को नदी से निकाला गया। स्नान करने वालों उनके साथियों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रवण कुमार की मां कुंती देवी तथा संजय कुमार की मां समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतक के पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024