सिवान: सोमवती अमावस्या पर पूजा-अर्चना कर की गई सुख-समृद्धि की कामना

पीपली के वृक्ष की 108 बार परिक्रमा व रक्षा सूत्र बांधकर पति की दीर्घायु के लिए मांगा वरदान

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्याालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने मंदिरों में पीपल वृक्ष के समक्ष भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। साथ वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही गली मोहल्लों में महिलाएं पूजन की तैयारी में जुट गई थीं। स्नानादि के बाद महिलाएं दूध, घी, हल्दी ,चंदन आदि सामग्रियों से विधि -विधान से भगवान वासुदेव का पूजन कर फल और मिष्ठान का प्रसाद चढ़ाया और फिर 108 परिक्रमा कर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की आशीर्वाद मांगी। इस दौरान ब्राह्मणों से कथा भी सुनी गई।

साथ ही यथासंभव अन्न एवं शृंगार की ढेर सारी सामग्रियों का दान किया। आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि अमावस्या सभी तिथियों में एक विशिष्ट पर्व है, परंतु सोमवती अमावस्या का एक विशेष फल माना गया है। पूजन को लेकर शहर के श्रीनगर, महादेवा, कागजी मोहल्ला समेत अन्य स्थानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। आचार्य ने बताया कि सोमवती अमावस्या का दान-स्नान सभी पापों का नाश करता है। इस दिन व्रत रहकर स्नान-दानादि करने से संतान को सुख तथा अक्षय धन-संपदा की प्राप्ति होती है। स्त्रियों को वैधव्य नहीं होता है और चिरकाल तक सौभाग्य मिलता है। इस दिन मौन रहकर स्नान करने से सहस्त्र गोदान का फल प्राप्त होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026