दरौंदा

व्यक्तित्व व आदर्श के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे उमाशंकर बाबू

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के जलालपुर स्थित उमाशंकर सिंह महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को पूर्व सांसद उमाशंकर सिंह की 79वीं जयंती मनाई गई। समारोह का शुभारंभ में उमाशंकर सांसद उमाशंकर सिंह के तैल चित्र पर पुष्प तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में उपस्थित सम्मानित लोगोें को शॉल देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी ने कहा कि मैं उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर हमने राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने पूरे देश को अपना परिवार समझा। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सांसद उमाशंकर सिंह जननायक थे। उन्होंने समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वे अपने विचारों एवं कार्यों से युवा वर्ग के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बने हुए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता एवं सांसद पुत्र हैपी यादव, शैलेश गुरुजी, मंडल अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, विजय गिरि, रवि सिंह, मदन यादव, डॉ. एस कुमार, इम्तेयाज अहमद, अमरेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, मनोज राय विद्यार्थी, कौशलेश तिवारी, वीरबल बैठा, अशोक तिवारी, वीरेंद्र सिंह, राजू गिरि, उद्धव सिंह, मैनेजर प्रसाद निषाद, वशिष्ठ नारायण सिंह, सुरेंद्र साह, अश्विनी सिंह, रणजी सिंह, रामनाथ सिंह, ठाकुरजी तिवारी, मुकुल सिंह, रणजीत सिंह, चंदेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026