Gopalganj News in Hindi

बहुचर्चित शंभू नाथ मिश्रा हत्याकांड में उमेश शाही ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस कर रही पूछ ताछ

परवेज अख्तर/गोपालगंज :-जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बाबा भूतनाथ बड़वा धाम आश्रम के समीप हुए बहुचर्चित ठेकेदार शंभूनाथ मिश्रा हत्याकांड मामले में आरोपित उमेश शाही ने मीरगंज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची उचकागांव पुलिस द्वारा आरोपित उमेश शाही को हिरासत में लेने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायालय में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि कटेया थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी ठेकेदार शंभूनाथ मिश्रा बलेसरा के बाबा भूतनाथ बड़वा धाम आश्रम के ठीक सामने बने किसान भवन में कई वर्षों से रह रहे थे।

बीते 9 मई को वो किसान भवन के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों द्वारा मौके पर पहुंचकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले को लेकर मृतक ठेकेदार शंभूनाथ मिश्रा के साथी अतुल उपाध्याय के द्वारा मामले को लेकर हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी भाजपा के दिवंगत नेता कृष्णा शाही के भाई उमेश शाही, जिला पार्षद मुकुल राय, नगर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी मृतक बृजेश राय के भाई अजीत राय, हथुआ थाना क्षेत्र के तुलसीया गांव निवासी मनु तिवारी, नागेंद्र यादव और सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नागेंद्र यादव के विरुद्ध उचकागांव थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रुपनचक गांव में हुए तिहरे हत्याकांड और उसके अगले ही दिन जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय और पप्पू पांडेय के रिश्तेदार रेपुरा गांव के मुन्ना तिवारी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद बिहार में चढ़े सियासी पारा के बीच पुलिस दबिश के बाद गुरुवार के दिन शंभूनाथ मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आरोपित उमेश शाही के द्वारा मीरगंज थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया गया। जिसे मौके पर पहुंचे उचकागांव थानाध्यक्ष किरण शंकर द्वारा पुलिस बल के साथ उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद सुरक्षा के बीच न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026