परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी की गश्त दल ने गौशला रोड से एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास पुलिस ने एक मास्टर चाबी और एक चोरी की बाइक को बरामद किया। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय ने बताया कि गौशाला रोड में एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
इसके पास दो मास्टर चाबी बरामद हुई। गिरफ्तार चोर दारौंदा थाना क्षेत्र के सतजोड़ा के मठिया निवासी सुमित कुमार यादव है। पूछताछ में उसने बताया कि शहर में घुमकर बाइक की चोरी करता है। 24 जुलाई को एक बाइक चोरी कर के बिंदुसार पूर्वी टोला बगीचा में छुपाकर रखा है। उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई तो उक्त स्थान से एक बाइक बरामद की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…