परवेज अख्तर/सिवान: मोहर्रम पर्व को लेकर डीजे के इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंधित जिला प्रशासन द्वारा लगा दिया है। इसको लेकर नगर थाना ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। गुरुवार को नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम एवं सदर सीओ अंबापाली यादव ने शहर में संचालित डीजे दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक दर्जन से अधिक डीजे को जब्त किया गया।
इसके बाद अस्त्र-शस्त्र की दुकानों पर भी जांच की गई और वहां से धारदार हथियार को जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर कुछ डीजे संचालक नाराज भी हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहर्रम अखाड़े में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वैसे संचालकों की दुकानों से डीजे जब्त किया गया, जो भाड़े पर डीजे देते हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…