✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नौतन थाना क्षेत्र के बच्चा बाबू मोड़ समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक अधेड़ की मौत घटना स्थल पर हो गई। धक्का मारने के बाद स्कार्पियों चालक गाड़ी लेकर फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के गंर्धपा निवासी 55 वर्षीय हरिहर राम के रूप में हुई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
घटना की सूचना पाकर नौतन थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार घटनास्थल पहुंचे और लोगों को शांत करने का काफी प्रयास किया लेकिन आक्रोशित प्रदर्शन करते रहे। इस कारण करीब दो घंटे तक मुख्य पथ पर यातायात बाधित रहा। काफी प्रयास के बाद आक्रोशित शांत हुए और सड़क से जाम को हटाया गया। मामले में मृत हरिहर राम के पुत्र बलिस्टर राम ने बताया कि मेरे पिता पैदल ही बाजार जा रहे थे। तभी अज्ञात स्कार्पियों ने आकर धक्का मार दिया। मृतक के चार पुत्र हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…