परवेज़ अख्तर/सिवान:
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर पुल के पास सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। छपरा जाने के दौरान चाचा की मौत हो गई जबकि उनके भतीजा की स्थिति गंभीर बताई जाती है। मृतक सिसवन थाना क्षेत्र के साईंपुर नवका टोला निवासी रामध्यान सिंह का पुत्र रामबहादुर सिंह बताया जाता है, जबकि घायल सुरेंद्र सिंह का पुत्र मनु सिंह बताया जाता है।
बताया जाता है कि रामबहादुर सिंह अपने भतीजा मन्नु सिंह के साथ ताजपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान बाइक से गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले गए जहां से दोनों को की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा छपरा रेफर कर दिया गया। छपरा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही रामबहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि मनु सिंह की स्थिति चिताजनक बताई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…