बड़हरिया में अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से टकराई, एक की मौत व दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्यमार्ग के छक्का टोला व ईदगाह के बीच रविवार की शाम में एक बाइक पर तीन सवार युवक बिजली के पोल में टकरा गये. पोल से टकराने के कारण तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर रुप से घायल तीन युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने टेम्पो से  पीएचसी,बड़हरिया में इलाज के लिए लाया.लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही एक युवक संजीत कुमार (19) की मौत हो गई. मृत युवक गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के परशुराम मांझी का पुत्र संजीत कुमार है. वहीं दोनों घायल युवक मिथिलेश कुमार व विपुल कुमार गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के बथुआ गांव के बथुआ के निवासी बताये जाते हैं.

घायल मिथिलेश कुमार (18) गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के बथुआ के दूधा साह का पुत्र बताया जाता है. जबकि दूसरा घायल युवक विपुल कुमार (18) बथुआ -धर्मपरसा के रामनरेश यादव का पुत्र बताया जाता है. गंभीर रुप से घायल मिथिलेश कुमार को इलाज के बाद सीएचसी,बड़हरिया के डॉक्टरों ने सदर अस्पताल,सीवान रेफर कर दिया,जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जबकि तीसरे घायल युवक विपुल कुमार (18) का एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.  ये तीनों युवक एक ही बाइक से मीरगंज से बड़हरिया आ रहे थे. थाना क्षेत्र के  बड़हरिया-मीरगंज मुख्यमार्ग के छक्का टोला व ईदगाह के बीच बाइक के अनियंत्रित हो जाने के कारण बाइक बिजली के पोल से अचानक टकरा गयी. जिसके कारण बाइक चला रहे संजीत कुमार (19) की मौत हो गयी. वहीं मिथिलेश व विपुल दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026