गोपालगंज: थाने में पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड अष्टयाम शुरू

यजमान बने थानाध्यक्ष किरण शंकर एवं पत्नी सोनू देवी

गोपालगंज: स्थानीय थाना परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार के दिन कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 24 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। यह अष्टयाम प्रत्येक वर्ष समस्त थाना परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है। रविवार को सुबह से हीं टेंट सामियाना सहित तरह तरह के फूल मालाओं से पंचमुखी हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।पूरा थाना परिसर भक्ति मय हो गया था। थाना के कर्मियों सहित अन्य ग्रामीणों ने पूजा आरम्भ होने के पहले सभी पूजा की सामग्री की व्यवस्था कर चुके थे। पूजा के दौरान वेदी पर यजमान के रूप में थानाध्यक्ष किरण शंकर और उनकी पत्नी सोनू देवी बैठी थी।

अष्टयाम की पुजा आचार्य दीपक चौबे , प्रभुनाथ दुबे , मृतुन्जय मिश्रा,जितेंद्र पाठक ,सुरेश पांडेय व जितेंद्र मिश्र सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू किया गया।पूजा के बाद अष्टयाम मंडली द्वारा अखंड अष्टयाम हरे राम हरे कृष्ण से शुरू हुआ। श्रद्धालुओं के लिये महा प्रसाद के साथ 24 घंटे भंडारा का आयोजन भी किया गया है। सोमवार को अष्टयाम की पूर्णाहुति की जायेगी। अष्टयाम के दौरान प्रशिक्षु एसआई राजलक्ष्मी, पप्पू कुमार, ए एसआई सुनील कुमार यादव,अनिल कुमार सिंह,पंकज कुमार,महेन्द्र कुमार,अशोक कुमार गुप्ता, चौकीदार धर्मनाथ यादव, अमेरिका चौधरी, कमलेश मांझी, वीरेन्द्र यादव, सुमित कुमार ,चन्दन कुमार सहित पुलिस कर्मी एवम ग्रामीण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026