परवेज अख्तर/सिवान :- महाराजगंज-दरौंदा मुख्य मार्ग पर उजांय गांव के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने दारौंदा थाना में कार्यरत चौकीदार को ठोकर मार दिया. जिससे चैकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया. बताते चलें कि दरौंदा थाने के चौकीदार अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहा था. इसी बीच महाराजगंज से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने पूजाई गांव के समीप धक्का मार दिया. जिससे चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल चौकीदार रामगढा गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ मांझी का लड़का उमाशंकर मांझी है. जिसको ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर इलाज चल रहा है. इधर ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को दबोच लिया. बोलेरो अतरसन गांव निवासी श्याम नारायण तिवारी के पुत्र अखिलेश तिवारी है. सूचना मिलते ही दारौंदा थाना प्रभारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चौकीदार का हालचाल जाना एवं बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजवाया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…