Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अनियंत्रित पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, मौत के बाद कोहराम

आक्रोशित ग्रामीणों ने चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग को किया जाम

परवेज अख्तर/सिवान:
रसूलपुर-चैनपुर पथ पर बाबा महेन्द्रनाथ गेट के समीप गुरुवार की दोपहर चैनपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने लौवारी के पूरी टोला निवासी 55 वर्षीय देवकुमार गिरी को रौंद दिया. जिससे अधेड़ की मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बतादें कि देवकुमार गिरि चैनपुर से  साइकिल से लौवारी गांव जा रहे थे. इसी बीच बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर के पश्चिमी गेट के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया. जिससे वह कुछ दूर पर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

इधर स्थानीय लोगों ने उस पिकअप को पकड़ के लिए दौडे तब तक ड्राइवर पिकअप सहित खाई में जा पलटा. बावजूद पिकअप से निकल ड्राइवर भागने में सफल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइव शराब के नशे में धुत था. जिसकी वजह से धक्का मारने के बाद गाड़ी को लेकर गड्ढे में पलट गया और वहां गाड़ी को छोड़ फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चैनपुर-रसूलपुर पथ को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग मुआवजा की मांग को अड़े हुये थे. सूचना पर पहुंचे थानाघ्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने दल बल के साथ घटनास्थल पहुच आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में लगे हुए थे. बावजूद लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026