Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नौतन के खलवा मठ की विवादित भूमि को ले एक बार फिर तनाव, पुलिस ने कराया मामला शांत

  • विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया
  • दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खलवा मठ व खलवा गांव निवासी श्रीप्रकाश राय के बीच फिर एक बार तनाव बन गया है. जो कभी भी खूनी संघर्ष मे तब्दील हो सकता है.  एक तरफ मठ के अनुयायी तो दूसरे तरफ श्रीप्रकाश राय आमने-सामने हो चले है. दशकों पहले से 9 बिगहा 10 कठा कुछ जमीन को लेकर अपना-अपना दवा कर रहे है. जिसे लेकर कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है. उसी विवादित जमीन पर गुरूवार को मठ अनुयाइयों द्वारा खाता नंबर 1350 में घेराबंदी का निमार्ण कार्य करवाया जा रहा थ. जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये. जिसकी सूचना पाकर अंचल पदाधिकारी अतुल कुमार, थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को रोक लगाया. इसके बाद दोंनों पक्ष को शांत कराया.

अंचलाधिकारी अतुल कुमार व थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने अगले आदेश तक यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश दिया. वही मठ के अनुयायियों का कहना है कि उक्त भूमि मठ की है. जिस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है. वही श्रीप्रकाश राय का कहना है कि यह भूमि मझौली राज से हमारे पूर्वजों को मिला, जिसका मामला न्यायालय में लंबित है. मठ लोग जबरन कब्जा करना चाहते है. इस मामले में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य रोक दिया गया है. विवादित जमीन से ईंट गिट्टी हटा लेने को कहा गया है. अंचल अधिकारी अतुल कुमार ने इस संबंध में कहा कि  न्यायालय के आदेश आने तक निमार्ण कार्य नहीं करने का आदेश दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026