Siwan News

अनियंत्र‍ित जायलो ने दो बाइक सवार को रौंदा,दर्दनाक मौत

पवेज अख्‍तर, सिवान): पचरुखी प्रखंड के पपौर जीन बाबा के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइक सवार दो लोगों को सिवान से पटना जा रही जाइलो गाड़ी ने रौंद दिया। जिससे दोनों बाइक चालक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मखदुम सराय निवासी डॉ. सिकंदर सिंह तथा दूसरा जीबी नगर थाना के गरीब गंज निवासी जीशु चौधरी बताया जाता है। जबकि घायल सुरवाला का नीतीश कुमार बताया जाता है। घटना के बाद जाइलो का चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली लोगों ने सराय ओपी को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए एसएच पर आवागमन पूरी तरह ठप था। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक डॉ. सिकंदर सिंह अपने घर निजामपुर से शहर स्थित किराए के मकान में बाइक से जा रहे थे। वे शिशु रोग विशेषज्ञ हैं तथा पचरुखी में उनका क्लीनिक भी है।

जबकि दूसरी तरफ जीशु चौधरी सिवान से घर लौट रहा था। तभी पीछे से सिवान की तरफ से पटना जा रही जाइलो गाड़ी के चालक जीशु की बाइक में टक्कर मारते हुए चिकित्सक को भी रौंद दिया। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद एक मृतक का शव गाड़ी के चैंबर में फंस गया था। वहीं घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिवार में मचा कोहराम घटना के बार शनिवार की सुबह जब दोनों मृतक का शव उनके घर पहुंचा तो दोनों परिवार में कोहराम मच गया। दोनों गांवों में हृदयविदारक आवाजों से माहौल गमगीन हो गया। देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक नीतीश करता था शराब का कारोबार स्थानीय लोगों की माने तो नीतीश पूर्व से ही शराब के धंधे से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार की रात भी वह शराब लेकर आ रहा था। टक्कर होने के बाद शराब की खेप नीतीश लेकर फरार हो गया। जो बाइक क्षतिग्रस्त हुई है वह नीतीश की ही बताई जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026