परवेज अख्तर/सिवान :- छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर सिरसाव मठिया गांव के सामने प्रांजल गैस एजेंसी के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलट गई. बताते चलें कि रविवार को रात्रि 11:30 बजे के आसपास पटना से बिस्कुट भरकर बीआर 01 जीबी 5395 नम्बर की ट्रक गोपालगंज जा रही थी. इसी बीच दारौंदा प्रांजल गैस एजेंसी के समीप अनियंत्रित होकर गढ़ा में अचानक चली गई.
ट्रक ड्राइवर ब्रेक मारा. जिसके बाद वही सड़क पर पलट गई. इस घटना में ट्रक ड्राइवर एवं खलासी बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई के लापरवाही से यहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है. यहां सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे दुर्घटना हो रही है. इधर दुर्घटना की सूचना पाकर दारौंदा थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. आगे का शीशा फोड़ कर खलासी को निकाले.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…