परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को धायक हेमनारायण साह एवं बीडीओ नंदकिशोर साह ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत तीन लाभुकों को वाहन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि जो बेरोजगार हैं उसको रोजगार मिले। लोग इस योजना से जुड़कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे।इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि कुल 50 लोगों ने आवेदन दिया था, इसमें 18 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इसमें तीन लाभुकों को वाहन की चाबी दी गई। अन्य लोगों को दूसरे फेज में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में अनुसूचित जाति एवं जनजाति को तीन तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के दो लाभार्थियों को वाहन खरीद के लिए राशि दी गई। चाबी पाने वालों में रिसौरा पंचायत के हहवा निवासी विनोद कुमार मांझी शामिल हैं। इस अवसर पर मुखिया डॉ. राजाराम राय, मंसूर आलम, हरिशंकर आशीष, मनोज कुमार त्यागी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…