अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना से जीत गया जंग, निधन की उड़ी थी अफवाह

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
अंततः अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना से जंग जीत गया। लेकिन उसके निधन की अफवाह लगातार सोशल मीडिया पर उड़ती रही। लगातार सोशल मीडिया पर यह खबर उड़ने के बाद लोगों में यह चर्चा थी कि जेल प्रशासन ने शायद इसे भी एक सोची समझी साजिश के तहत मार डाला है। लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे थे।हकीकत तो तब सामने आया कि जब संक्रमित राजन पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर तिहाड़ की चारदीवारी में कैद हो गया। उल्लेखनीय हो की सिवान के विकास पुरुष कहे जाने वाले दिवंगत सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद से आज तक तिहाड़ जेल प्रशासन के खिलाफ कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

बताते चलें कि मंगलवार को राजन को एम्स से डिस्चार्ज हो कर वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। छोटा राजन को तिहाड़ के जेल नंबर 2 में कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। कोरोना से संक्रमित होने पर राजन को 22 अप्रैल से जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जेल के अंदर हालत काफी बिगड़ने पर उसे 25 अप्रैल को एम्स शिफ्ट किया गया था। इलाज के दौरान 7 मई को छोटा राजन की निधन की अफवाह उड़ी थी। इसके बाद उसी दिन एम्स द्वारा उड़ी अफवाह का खंडन करते हुए कहा था कि वह न तो सिर्फ जिंदा है, बल्कि रिकवर भी कर रहा है। इस तरह निधन की अफवाह उड़ने के 4 दिन बाद राजन कोरोना से जंग जीतकर वापस तिहाड़ में कैद हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026