Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नियोजन मेला में रोजगार पाने को बेरोजगारों की उमड़ी भीड़

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के महादेवा रोड़ स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में शनिवार को जिला नियोजनालय के तत्वावधान में दो दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आगाज हुआ। इस दौरान डीआरसीसी परिसर में शिक्षित बेरोजगारों की भीड़ उमड़ गई। 20-22 साल के युवा से लेकर 35-40 साल तक के शिक्षित बेरोजगार इस अवसर पर किस्मत आजमाने टूट पड़े। मेले का विधिवत उद्घाटन महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, स्थानीय सांसद ओमप्रकाश, श्रम नियोजन के उपनिदेशक मनोज कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विभिन्न पदों के 2165 रिक्तियों के लिए पहले दिन 1664 आवेदकों ने अपना बायोडाटा जमा किया। जिसमें कुल 284 आवेदकों का चयन किया गया। सांसद ने श्रम विभाग को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी। श्रम नियोजन के उपनिदेशक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में नौकरी के इच्छुकों को भी उनके मनमाफिक अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल ने आयोजन में उपस्थित आवेदकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऊंचे लक्ष्य को पाने के लिए ऊंची छलांग नहीं लगाई जा सकती। बल्कि छोटी-छोटी सीढ़ियां चढ़कर ही वहां पहुंचा जा सकता है। सफलता छोटे-छोटे प्रयासों से ही मिलकर बनती है और इसके लिए आपको हर अवसर को पहचान कर आगे बढ़ाना होगा। सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अगर आप उन लोगो में से हैं जो सोचते हैं कि अवसर खुद हमारे पास आएगा, तो आप पूरी तरह से गलत हैं। आपको अपने लिए सही अवसरों को पहचानना बहुत जरूरी है। आपने अक्सर सुना होगा कि अगर किसी व्यक्ति पर समय मेहरबान हो गया तो उसको बहुत ऊपर लेकर जाता है। मौके पर एकाउंटेंट अभिषेक रंजन, राजीव रंजन, श्रीभगवान सिंह, मनीष कुमार समेत करीब दो हजार शिक्षित बेरोजगार उपस्थित थे। मेले में मुजफ्फरपुर की ग्रो फास्ट ऑरगेनिक डायमंड प्रा. लिमिटेड, पुणे की यशस्वी ग्रुप, सिवान की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस, आइसीआइसीआई प्रू एलआइ सी लिमिटेड, भारती एक्सा लाइफ, पटना की वेरिटास टेक्नॉलॉजी, सिवान ट्रेक्टर प्रा. लिमिटेड, पटना की एजटेक टेक्नॉलोजी एंड इंजीनियर्स प्रा. लिमिटेड, लखनऊ की एकस्जेंट एक्वा प्रा. लिमिटेड, पटना की राजराय सिक्योरेक्स प्रा. लिमिटेड, सिवान की एलआईसी व बजाज एलियांज इंश्योरेंस समेत कुल 20 निजी क्षेत्र के कंपनियों ने भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026