बड़ी खबर

मोहम्मद शहाबुद्दीन के सात मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को मो. शहाबुद्दीन के सात मामलों की सुनवाई की गई ।विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में चार मामलों की सुनवाई हुई । राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े मामले में अभियोजन द्वारा पूर्व में गुजर चुके गवाह को रिकॉल पर बुलाए जाने के पश्चात गवाही हुई। रिकॉल में दिए गए बिंदुओं पर गवाह फागू चौहान का मुख्य परीक्षण हुआ। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने गवाह से जिरह किया जो समाप्त हो गया ।इसी अदालत में तीन अन्य मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई। उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में तीन मामले सुनवाई के लिए पूर्व से निर्धारित थे। सभी मामलों में उभय पक्ष की उपस्थिति में अदालत ने अभिलेख का अवलोकन करने के पश्चात उचित आदेश पारित कर दिया । अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह, सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह, तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026