Categories: पटना

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पांच दिवसीय चुनावी दौरे पर आएंगे बिहार, NDA के उम्मीदवारों के पक्ष में करेंगे प्रचार

पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को पटना आ रहे हैं. राज्य की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा महत्वपूर्ण है. इस संबंध में रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस शाम 6:00 बजे पटना आएंगे. इसके बाद सबसे पहले बिहार विधानसभा उपचुनाव पर पार्टी के नेताओं से बातचीत कर एनडीए उम्मीदवार को रिकार्ड मतों से जीत सुनिश्चित कराने की रणनीति बनाएंगे.

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे सभा

श्रवण अग्रवाल ने बताया कि पशुपति पारस कल हेलीकॉप्टर द्वारा 24 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे तारापुर के रानी प्रभावती उच्च विद्यालय खेल मैदान में और 03 बजे कुशेश्वरस्थान के नारायणपुर मध्य विधालय खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री बिहार तारकिशोर प्रसाद, मंत्री मुकेश सहनी और सांसद रामनाथ ठाकुर भी तारापुर में जेडीयू उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह और कुशेश्वरस्थान अमन भूषण हजारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

सौरभ पांडेय ने लगाया बड़ा आरोप

बता दें उपचुनाव के बाबत जारी चुनाव प्रचार में शामिल होने पहुंच रहे पशुपति पारस फिलहाल विवादों में घिरे हुए हैं. दरअसल, उन्होंने एलजेपी में टूट के लिए चिराग पासवान के करीबी जिस सौरभ पांडेय को ज़िम्मेदार ठहराया था, उसने पारस को एक पत्र लिखकर जवाब दिया है. पांडेय ने लिखा है कि पारस रामचन्द्र पासवान के बेटे को बीजेपी से टिकट दिलवाना चाहते थे.

पांडेय का कहना है कि पारस का सम्मान चिराग पासवान अपने पिता से कम नहीं करते. चिराग की मां ने भी हमेशा अच्छा ही कहा है. उन्होंने पत्र सार्वजनिक करते हुए कहा कि इस पत्र को मैं लिखना और सार्वजनिक करना नहीं चाहता था. लेकिन आपने सार्वजनिक रूप से कई बातें बेहद ग़ैरज़िम्मेदारी व बेवजह कही है, इस लिए मुझे मजबूरन इस पत्र को सार्वजनिक करना पड़ रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026