Categories: पटना

लालू यादव कल पहुंचेंगे पटना, उपचुनाव के लिए जारी प्रचार में शामिल होने की है चर्चा

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना पहुंचेंगे. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो बेल मिलने के बाद दिल्ली में बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास में रह रहे थे. लेकिन उपचुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच वे लगभग तीन सालों के बाद कल एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंचेंगे. मिली जानकारी अनुसार लालू यादव दिल्ली से कल एक बजे रवाना होंगे.

कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर

इधर, सालों बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है. लालू यादव के स्वागत के बाबत तैयारियां जोरों पर हैं. खबर है कि उनके आने की खुशी में पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छह क्विंटल का लालटेन लगाने की तैयारी है, जिसकी लौ 24 घंटे जलेगी. इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है. बता दें कि कल लालू यादव पटना पहुंचेंगे, जिसके बाद वे सोमवार को पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे.

जगदानंद सिंह ने साधी चुप्पी

इधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. हालांकि, पार्टी प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि सालों बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आने को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. बता दें कि उपचुनाव का शोर के बीच में आ रहे लालू प्रसाद के चुनाव प्रचार में शामिल होने की भी चर्चा है. हालांकि, उनके स्वास्थ्य की परिस्थिति को देखते हुए पार्टी नेता और परिजन क्या निर्णय लेंगे ये तो वक्त ही बताएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026