हाजीपुर: पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर-छपरा रेल खंड पर नयागांव-सीतलपुर स्टेशनों के बीच रेलवे गुमटी संख्या 11 के समीप मंगलवार को किसी अप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए आसपास के दर्जनों लोग एकत्र जरूर हुए, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने बताया कि मृत व्यक्ति लगभग 52 वर्षीय है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…