परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के अटखंबा गांव से शनिवार की रात में अज्ञात चोर ने बाइक चुरा ली. विदित हो कि थाना क्षेत्र के मो गुलाब के पुत्र मो इकबाल ने शनिवार की देर रात में अपने पड़ोसी मो कासिम के घर बरामदे में बाइक खड़ी कर दी, जहां पहले से तीन बाइक खड़ी कर दी. और सोने चले गये. सुबह होने पर अज्ञात चोर ने उनकी बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर बाइक उड़ा दी.
बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर-29 आर- 3123 है.इस संबंध में बाइक मालिक मो इकबाल ने बड़हरिया थाना में अपनी बाइक का मामला दर्ज कराया है. वाहन मालिक ने बताया कि वे थाना क्षेत्र के रानीपुर से शनिवार की रात में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट मैच देखकर 11 बजे रात को अपने घर वापस लौटे व अपने पड़ोसी मो कासिम के बरामद में खड़ी कर दी, जहांं पहले से तीन बाइक खड़ी थींं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…