सिवान में दो अलग-अलग जगहों पर हुई चाकूबाजी, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर में शराब बेचने से मना करने पर तस्करों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के संबंध में घायल पवन कुमार चौहान ने बताया कि मैं अपने मोहल्ले के हरेंद्र चौहान के घर शराब बेचने से मना करने के लिए गया और मैंने कहा कि होली को देखते हुए तुम लोग शराब नहीं बेचो क्योंकि शराब पीने के बाद कभी भी किसी के साथ भी मारपीट हो सकती है. तभी हरेंद्र चौहान के पुत्र मिथुन चौहान और एक महिला द्वारा मुझे गाली गलौज देते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए और कुछ ही देर के बाद मिथुन चौहान ने मुझे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मीपुर दलित बस्ती में होली का अबीर खेलने गये एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया उसके बाद उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल की पहचान रामनगर सत पोखरिया निवासी उमेश राम के रूप में की गई.उन्होंने बताया कि मैं होली खेलने के लिए लक्ष्मीपुर दलित बस्ती में गया हुआ था तभी दयाराम के घर के महिलाओं ने मुझे पकड़ लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया तभी घर के अंदर से दयाराम और उसके पुत्र निकले और मुझे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जहां मेरा इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026