परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा निवासी दिलशाद हुसैन उर्फ प्यारे बाबु के मकान में अज्ञात चोरों द्वारा बीती संध्या घर में प्रवेश कर दस हजार नगद समेत हजारों की सम्पत्ति की चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कहा है कि मेरी पत्नी व बच्चे दरभंगा गए हैं. शुक्रवार की शाम 7:30 मैं रजनपुरा एक काम से गए थे. तभी इसका फायदा उठा कर अज्ञात चोर ने मस्जिद के दीवार होकर घर के पीछे से होकर घर में प्रवेश कर घर मे रखे अलमीरा को तोड़ दिया गया और उसमें रखे दस हजार नगद समेत जरूरी कागजात यथा दस्तावेज, बाइक के स्मार्ट कार्ड, आदि की चोरी कर लिये गए. जब मैं घर पहुचा तो घर की स्थिति देख दंग रह गया. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंच स्थिति का जायजा लिया. लोगों का कहना है कि आसापास में जुआरियों व नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है. इस तरह की चोरी की घटना से प्रशासन नहीं चेता तो और बड़ी घटना हो सकती है. लोगों ने बताया कि घने आबादी में अपने आप को सुरक्षित नहीं हैं. बगल में ही सुरक्षाकर्मी रहते हैं. इस मामले पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…