Siwan News

महावीरगंज विद्यालय परिसर शौचालय में बदला, शिक्षकों में नाराजगी

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड की हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के महावीर गंज में अवस्थित रघुनाथ सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, महावीर गंज का परिसर शौचालय के रुप में परिवर्तित हो चुका है. इसके चलते विद्यालयीय परिवेश दुर्गंधमय हो चुका है. इसे लेकर प्रधानाध्यापक धीरजेश चौधरी ने बीडीओ को आवेदन देकर विद्यालय परिसर को गंदगी व दुर्गंध से निजात दिलायी जाये. उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि हाइ स्कूल के आसपास के दोनों वार्ड खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं. इसके बावजूद आसपास के ग्रामीण विद्यालय परिसर में ही शौच करते हैं. नतीजन, विद्यालय का परिवेश दुर्गंधमय रह रहा है व पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने डीइओ, भूमि दाता, मुखिया आदि को भी आवेदन दिया व विद्यालय परिसर को गंदगी व दुर्गंध से मुक्ति दिलाने की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026