दरौंदा के चिंतामनपुर तथा डुमरी गांव में अज्ञात चोरों ने दो घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति सहित तीन मवेशी किया चोरी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दरौंदा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में चोरों ने लाखों रुपए से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली है. घटना दो अलग-अलग गांव चिंतामनपुर तथा डुमरी गांव में हुई है. बताते चलें कि थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव निवासी बासुदेव पड़ित ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि पहुंचे नकाबपोश चोरों ने घर के पास गिट्टी पर चढ़कर दीवार के माध्यम से छत पर चढ़ गए. फिर सीढ़ी के माध्यम से आंगन में पहुंचे. उस समय हम लोग सो रहे थे. नकाबपोश चोरों ने घर में अलमीरा में रखें नगदी पांच हजार रुपये, 60-70 हजार रुपये के गहने और दो मोबाइल जिसकी कीमत 20 हजार है, की चोरी कर ली. बताया कि घटना की जानकारी उन्हें रविवार की सुबह हुई. जब वह शौच के लिए जगे ता देखा कि मकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था. जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी. घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, सभी लोग व्याकुल हो गए और घर के बाहर निकल आए. बात पूरे गांव में फैल गई. इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. पीड़ित बासुदेव पड़ित ने इसकी जानकारी थाने को दी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच की. वहीं चोरी के घटना की जानकारी एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, एसडीपीओ पोलस्त कुमार व इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर लिया.

दो भैस एवं एक गाय की हुई चोरी

वहीं दूसरी चोरी की घटना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में हुई. जहां डुमरी गांव में श्याम बहादुर साह के बथान से चोरों ने दो भैस व एक गाय की चोरी कर ली. घटना के बाद श्याम बहादुर साह की पत्नी आरती देवी ने बताया कि तीनों मवेशी की कीमत डेढ़ लाख से अधिक थी. मेरी पांच पुत्री व एक पुत्र हैं. मेरी पुत्री की शादी नवंबर माह में रखी गई है. उसी को लेकर तीनों मवेशियों को पाल पोस कर बड़ा कर रही थी. शादी के समय तक एक भैंस और एक गाय तैयार होने वाली थी. उसी को बेचकर बेटी की शादी करनी थी. तब तक चोरों ने तीनों मवेशी की चोरी कर ली.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026