गोपालगंजः लग्न के शुरुआत होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो गया है. गोपालगंज में शनिवार की रात बारात जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास एसएच-90 पर हुआ है. मृतकों में दो युवकों की पहचान हो सकी है जबकि तीसरे युवक की पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.
मृतकों में छपरा का एक युवक शामिल
शनिवार की रात हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला है. कुचलने के बाद वह गाड़ी लेकर फरार हो गया. इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में एक की पहचान छपरा के पानापुर निवासी राज कुमार के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. दूसरे की पहचान मंगोलपुर निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है. तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है. उसके लिए पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.
पुलिस ने तीनों शवों को रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक तीनों किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली है. महम्मदपुर थाना पुलिस का कहना है कि एक अन्य मृतक युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर छानबीन में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…