Categories: छपरा

छपरा में अज्ञात युवक की हत्या, शिशु पार्क के समीप मिला डेड बॉडी

  • बरामद शव की नहीं हुई है पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना

छपरा: शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिशु पार्क के समीप अज्ञात युवक का शव भगवान बाजार थाने की पुलिस ने बरामद की है । शहर के बीचोबीच स्थित इस पार्क में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बताया कि बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के पास से ऐसा कोई चीज बरामद नहीं हुआ है। जिससे उसकी पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल के पास खून के धब्बे पाए गए हैं। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम होने के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि युवक की हत्या कैसे की गई है।

उन्होंने बताया कि सुबह में जब शहर के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो शिशु पार्क के पास डेड बॉडी देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृत युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है और ब्लैक कलर का टीशर्ट तथा खाकी कलर का पेंट पहने हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के फोटो सभी थानों को भेजा गया है । सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है ताकि मृत युवक की पहचान जल्द से जल्द किया जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026