गोपालगंज: कोविड वैक्सीन लेने से 32 परिवारों ने किया इंकार, स्वास्थ्य विभाग की टीम की जागरूकता से मिली सफलता

  • स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व सहयोगी संस्था प्रतिनिधियों ने किया जागरूक
  • उत्प्रेरित कर कराया गया टीकाकरण
  • टीका को लेकर ग्रामीणों में है तरह-तरह की अफवाहें

गोपालगंज: कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। टीका को लेकर अभी भी ग्रामीणों क्षेत्रों में भ्रांतियां व अफवाहें फैली हुई हैं| जिस कारण स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी कड़ी में गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के छठियाव गांव के दुबे जिगना गांव में करीब 32 परिवारों ने कोरोना टीका लेने से इंकार कर दिया। टीका नहीं लेने के लिए ग्रामीणों ने तरह-तरह के बाते बतायी। जिस पर टीकाकर्मियों ने इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व सहयोगी संस्थाओं के जनप्रतिनिधि पहुंचे। जिला मुख्यालय से यूनिसेफ के एसएमसी रूबी कुमारी, प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम, ग्रामीण चिकित्सक, बीएमसी व आशा एएनएम के सहयोग से ग्रामीणों को प्रेरित (मोबलाइज) किया गया । काफी समझाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को सफलता मिली और प्रेरित होकर सभी ग्रामीणों ने अपना टीकाकरण कराया। इस दौरान यूनिसेफ के जिला समन्वयक रूबी कुमारी के द्वारा ग्रामीणों से अपील की गयी कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है। कोरोना संक्रमण से बचाव में कारगर हाथियार साबित हो रहा है।

गांव स्तर पर चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र महतो ने बताया पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों के द्वारा भी सामुदाय के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मस्जिद के इमाम एवं मंदिर के पुजारी द्वारा समुदाय के लोगों को कोरोना से बचाव तथा इससे सुरक्षित रहने के लिए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी ओर जिले के युवा भी टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन, जानकारी के अभाव में कई लोग यह सोच रहे हैं कि टीके का एक डोज लेने के बाद वह संक्रमण से बच सकते हैं। जो सरासर गलत है। वह गलतफहमी न पालें। जब तक कोई भी लाभार्थी टीके की दोनों डोज नहीं ले लेता, तब तक वह संक्रमण की संभावना से बचा नहीं जा सकता। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए टीके की दोनों डोज आवश्यक है।

ऐसे रोकें संक्रमण का प्रसार

  • एक साथ 2 मास्क का प्रयोग करें
  • आंतरिक स्थानों पर वायु संचार सुनिश्चित करें
  • दूरी बनायें रखने की संभव प्रयास करें
  • साबुन से नियमित हाथ साफ़ करते रहें
  • कोविड मरीजों को अलग कमरे में रखें
  • सतहों को नियमित रूप से कीटाणुनाशकों से नियमित रूप से साफ़ करें
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026