परवेज अख्तर/सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के आर्युवेदिक कॉलेज हनुमान मंदिर के समीप चार से पाँच अज्ञात लोगों ने युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया.घायल की पहचान शहर के लक्ष्मीपुर निवासी छोटेलाल यादव के पुत्र अरविंद कुमार यादव के रूप में कि गयी.इस संबंध में घायल ने बताया कि मैं टेडी घाट से लौट रहा था मैं अभी आयर्वेदिक कॉलेज के समीप पहुंचा ही था, तब तक पीछे से मुझे बाइक पर सवार लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया और गाली-ग्लौज करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे. जिसके बाद मैंने विरोध किया तो उन लोगों ने मुझे हॉकी और चाकू से मारकर घायल कर दिया है. मैं इसकी सूचना परिजनों को दी. तब तक स्थानीय लोगों ने मुझे इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. जहां इलाज चल रहा है. घायल ने यह भी बताया कि मारपीट करने वाले लोग पांच की संख्या में थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…