Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हड़ताल के समर्थन में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना और शिक्षक समन्वय समिति सिवान के आह्वान पर अपनी मांगों को ले 17 फरवरी को सामूहिक हड़ताल के समर्थन में शनिवार की शाम विभिन्न प्रखंडों के शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल एकजुटता का परिचय दिया तथा हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगोंमसलन समान काम समान वेतन, सेवा शर्त आदि को लेकर शनिवार की शाम संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमारके नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस बसंतपुर बीआरसी से गांधी आश्रम, सब्जी मंडी,हाई स्कूल, थाना, पुरानी बाजार होते हुए निबंधन कार्यालय के सामने स्टेट हाई वे 73 पर संपन्न हुआ। मौके पर सुरेश राम, संतोष कुमार यादव, आनंद कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, विनोद कुमार तिवारी, लालबाबू ठाकुर, रजनीश कुमार, अरुण कुमार, विजय विकास,मंजू सिंह, पूनम देवी, सरोज कुमारीं, गीता कुमारी आदि मौजूद थीं। महाराजगंज में नियोजन शिक्षक संघ के सदस्यों ने मशाल जुलूस निकाला, वहीं बड़हरिया में प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र पंडित के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें अनिल मांझी, दुलारचंद राम, बृजन मांझी, रूपेश पांडेय, रामकिशोर आदि शामिल थे। इसके अलावा सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस को निकाल शिक्षकों ने अपना आक्रोश जाहिर किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024