परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज में बिना लाइसेंस आरा मिल चलाने वाले संचालक के मिल को वन विभाग ने सील कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही नियम को ताक पर रख आरा मिल चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। हुसैनगंज सीओ सुनील कुमार व थानेदार रामबालक यादव की उपस्थिति में हुसैनगंज प्रखंड छाता ग्रामीण रोड के उत्तर तनवीर अहमद उर्फ अकलू के अवैध आरा मिल को सील किया गया। सीवान वन प्रक्षेत्र के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मना करने के बावजूद करीब एक वर्षों से अवैध तरीके से आरा मिल का संचालन किया जा रहा था।
दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को सील कर दिया गया है। बताया कि डीएम अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई है। नियम की अवहेलना कर आरा मिल संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ द्वारा दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिसबल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…