परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से विधान सभा चुनाव-2020 में आंगनवाड़ी सेविकाओं की पारिश्रमिक राशि का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा नहीं किए जाने का मामला उठाया है. उन्होंने कहा है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों की आंगनवाड़ी सेविकाओं को चुनाव कार्य में लगाया गया था चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित राशि का भुगतान जिला प्रशासन को करना होता है.
यह भुगतान चुनाव से पूर्व या बाद में करने का नियम है. चुनाव बीतने के तीन माह बाद भी आंगनवाड़ी सेविकाओं को उसका पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया जा सका है. उन्होंने डीएम से जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है. पारिश्रमिक भुगतान नहीं करने वाले प्रखंडों में बड़हरिया, भगवानपुर हाट, बसंतपुर, गुठनी, पचरूखी, सिसवन और लकड़ी नबीगंज शामिल हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…